मैनपुरी: नगला कीरत में एक व्यक्ति ने खुद को जलाकर आत्महत्या का प्रयास किया, सैफई किया रेफर
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत निवासी विपिन पुत्र रामप्रकाश को गंभीर हालत में झुलसी हुई अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर किया। वहीं विपिन की पत्नी ने बताया कि वह सुबह से ही शराब पी रहे थे और शाम को गाली गलौज करके झगड़ा करने लगे और उसके बाद खुद को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह झुलस गए।