हलसी: हलसी में बीज गुणन प्रक्षेत्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,मूंग कटाई और धान नर्सरी का लिया जायजा
लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र का गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे अधिकारियों ने निरीक्षण कर खरीफ फसलों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मूंग की फसल कटाई की अंतिम अवस्था में पाई गई, जबकि धान की नर्सरी दो दिन पूर्व तैयार की गई थी। अधिकारियों ने उच्च गुणवत्ता वाले बीज उत्पादन की व्यवस्था का अवलोकन किया और कृषि कार्यों को निर्धारित