🚨 सीधी: घर के अंदर 55 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी, गांव में फैली सनसनी
बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम भरुही की घटना, पुलिस ने शव को उतरवाकर शुरू की जांच; आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं।
प्राइड कदम समाचार | सीधी।
सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरुही में बीती देर रात एक 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान छोटेलाल रजक, पिता राजमणि रजक, उम्र 55 वर्ष के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर बहरी थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से उतरवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
वहीं मृतक के पुत्र के अनुसार घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि व्यक्ति ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।