सागर नगर: छत्रसाल राजीव आवास कॉलोनी में निगम की दूसरे दिन भी कार्रवाई, किराए पर चलाने वालों पर FIR के निर्देश
बाघराज वार्ड की छत्रसाल राजीव आवास कॉलोनी में अपात्र लाभार्थियों और अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार सुबह 9 बजे निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने मौके पर निरीक्षण कर कई ऐसे मकान चिन्हित किए जिनमें मूल आवंटी नहीं रह रहे थे और किराए पर दिए गए थे। ऐसे मामलों में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए।