काको: स्कूल से लौट रही स्कूटी सवार शिक्षिका की भरथूआ गांव के पास अचानक तबीयत बिगड़ी, मची अफरा-तफरी
काको प्रखंड के भरथूआ गांव के पास स्कूल से लौटने के दौरान स्कूटी सवार एक शिक्षिका की अचानक तबियत बिगड़ने लगी जिसे देख साथ में जा रहे अन्य शिक्षक रुक गए और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई जबकि अफरा तफरी की स्थित कायम हो गईं। मौजूद लोगों के द्वारा उक्त शिक्षिका को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया।