नौगावां सादात: नौगावां के सैतपुर इम्मा में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
नौगावां सादात क्षेत्र के गांव सैतपुर इम्मा में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रैक्टर से इस तरह स्टंट करना हादसे को न्योता दे सकता है और लोगों की जान जोखिम में डाल सकता है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।