दतिया नगर: बेटी होने पर परिजनों ने छोड़ा, 5 दिन से देखने तक नहीं आए, मासूम जिंदगी-मौत से जूझ रही, अस्पताल स्टाफ बना सहारा
दतिया जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में 13 दिन की एक नवजात जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। बच्ची का जन्म द एक निजी अस्पताल में संध्या पत्नी आशीष के यहां हुआ था। जन्म के समय वजन कम होने के कारण 4 मार्च को परिजन उसे जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में भर्ती कराकर चले गए। रजिस्टर में मोबाइल नंबर दर्ज कराने के बाद पिछले पांच दिनों तक कोई भी परिजन बच्ची को देखने नही आएं।