इटारसी में शनिवार सुबह करीब 8 बजे से शहर में रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी है, वही तेज बारिश ने शहर की सड़कों को बारिश के पानी ने तरबतर कर दिया। अचानक हुए इस मौसम में बदलाव से शहर में ठंडक बनी हुई है। वहीं इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, किसानो के मुताबिक खेतों में गेहूं और चने की फसलें खड़ी हैं।जिसे नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।