जमुई: भाकपा जिला परिषद की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय, 15 जुलाई के प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता
Jamui, Jamui | Jul 3, 2026 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद की बैठक शुक्रवार 3 बजे जिला अध्यक्ष देवानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। राज्य नेता सीताराम शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठाए। बैठक में 15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी पर चर्चा की गई।