सिमडेगा: सिमडेगा नगर परिषद: वेतन की समस्या लेकर एजेंसी कर्मचारियों ने अध्यक्ष से की मुलाकात
सिमडेगा नगर परिषद में एजेंसी के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारियों के द्वारा गुरुवार को 2:00 बजे नगर परिषद के अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि एजेंसी द्वारा हमें समय पर वेतन नहीं दी जाती है जिससे की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।जिस पर नगर अध्यक्ष ने तुरंत एजेंसी के अधिकारी से दूरभाष से बात कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।