बहराइच: चिलवरिया के पास पैदल घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, युवक की मौत, चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर जा रहा था घर
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलवरिया के पास चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर वापस घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।