बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में DM की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की अहम बैठक 5 दिसंबर को होगी
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में 5 दिसंबर को शाम 5:00 बजे से पशुपालन विभाग के तहत गठित जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आहूत की गई है। जिसमें नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन अस्थाई गौआश्रय स्थलों के निर्माण की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी डीआईओ ने बुधवार शाम को दी।