बहराइच: टिकोरा मोड़ स्थित टीकाकरण बूथ से छूटे बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए सीएमओ ने टीकाकरण उत्सव का शुभारंभ किया
जनपद बहराइच में छूटे हुए बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को टीकाकरण उत्सव की शुरुआत की गई है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार द्वारा औपचारिक रूप से बुधवार को टिकोरा मोड़ स्थित टीकाकरण बूथ पर फीता काट कर टीकाकरण उत्सव कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। यह उत्सव जनपद में 31 दिसंबर तक चलेगा।