बड़गांव: सूखेर थाना क्षेत्र में बजरी और होटल कारोबारी के ठिकानों पर पहुंचीं ED की टीमें, सर्च अभियान जारी
सूखेर थाना क्षेत्र में बजरी और होटल कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर ED की टीम ने छापेमारी की है। कारोबारी के जयपुर व उदयपुर समेत कई शहरों में स्थित ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार मेघराज और गडानी ग्रुप के ठिकानों पर सुबह 4 बजे से ED की टीमें छापेमारी कर रहीं हैं।