बड़गांव: कार्मिक विभाग ने जारी की 33 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची, जिले के 4 बड़े विभागों में हुए फेरबदल
कार्मिक विभाग ने 33 IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सूची में जिले के 4 बड़े विभागों के अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिसमें देवस्थान की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को TAD आयुक्त, बीकानेर कलेक्टर भगवती प्रसाद को खान एवं भूविज्ञान विभाग का निदेशक, श्रीगंगानगर कलेक्टर अंशदीप को आबकारी आयुक्त तो वासुदेव मालावत को देवस्थान विभाग के आयुक्त के पद पर लगाया है।