बड़गांव: खेरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त कर 501 कार्टन पंजाब निर्मित शराब की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
जिले के एसपी भुवन भुषण यादव के निर्देशानुसार अति० पुलिस अधी० खेरवाडा श्री पर्वत सिंह एंव वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव श्री हेरम्ब जोषी जिला उदयपुर के निकट पर्यवेक्षण में, दिलीप सिंह झाला थानाधिकारी पुलिस थाना खेरवाडा के नेत्तृव में पुलिस टीम द्वारा सजकता से कार्यवाही करते हुये एक आईसर ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब सेल फॉर पजांब निर्मित कुल 501 कर्टन शराब जप्त की गई ।