बड़गांव: ओगणा में समुदाय विशेष के लड़कों द्वारा हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ करने के बाद तनाव, ग्रामीणों ने युवक को पुलिस को सौंपा
ओगणा कस्बे में समुदाय विशेष के लड़कों द्वारा हिंदू लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने समुदाय विशेष के लड़कों की धुनाई कर एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए और एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस का भारी ज़ाब्ता तैनात है।