बड़गांव: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से पहुंची डबोक एयरपोर्ट, बेणेश्वर धाम के लिए हुई रवाना
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बुधवार को वायुसेना के विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंची। राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी है, वही एयरपोर्ट पर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, कलक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी भुवन भूषण यादव ने अगवानी की। राष्ट्रपति यहाँ से बेणेश्वर धाम के लिए रवाना हो गई।