पचपदरा: सीएमएचओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिणली जागीर और टापरा का आकस्मिक निरीक्षण किया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिणली जागीर, टापरा व उप केन्द्र वरिया, सिणली चौसीरा, कितपाला एवं कालूडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सिणली चौसीरा उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाया गया, जिस पर सम्बंधित कार्मिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।