साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल क्षेत्र के खरहट ग्राम में काली पूजा पर भव्य, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
साहेबपुरकमाल क्षेत्र के खरहट ग्राम में काली पूजा के पावन अवसर पर एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों और कला प्रेमियों का मन मोह लिया, जिसे देखने के लिए साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और इलाकों से भारी संख्या में दर्शक पहुंचे।