लखीमपुर: अम्बूपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टैंपो को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दीवार से भिड़ा टैंपो, आधा दर्जन लोग घायल
फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवकली रोड पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अम्बूपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे टैंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा भिड़ा। हादसे में टैंपो में सवार करीब आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।