मितौली कोतवाली क्षेत्र के कलुआ मोती गांव निवासी ज्ञानेंद्र मिश्रा पुत्र रतिराम मिश्रा का किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया था। विवाद से आहत होकर ज्ञानेंद्र ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।