आगरा जनपद के दुर्गानगर राजपूत चुंगी निवासी युवक वासु साइकिल पर सवार होकर देशभर की यात्रा पर निकला है। जहां आज गुरुवार को वासु अपनी साइकिल यात्रा के दौरान लखीमपुर खीरी पहुंचे। उनका उद्देश्य लोगों को “स्टॉप पॉल्यूशन, सेव अर्थ” का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि आज के समय में वाहन प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बन चुके हैं।