रक्षाबंधन की शुभकामनाओं को लेकर प्रथम महापौर सुनील पासवान ने गिरिडीहवासियों को बधाई दी है।
गिरिडीह। भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह के प्रथम महापौर सुनील पासवान ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और समर्पण के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व हमारी भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देता है।
सुनील पासवान ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशियां और आपसी भाईचारे की नई ऊर्जा लेकर आए।