रक्षाबंधन पर महापौर प्रमिला मेहरा ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की कलाई पर बांधी राखी, भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का दिया संदेश
गिरिडीह। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। वहीं मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी इस आत्मीय स्नेह के लिए महापौर का आभार जताते हुए सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान दोनों नेताओं ने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
रक्षाबंधन के इस खास मौके पर राखी के पवित्र धागे ने भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।