लोकेश अग्रवाल के जिला महामंत्री बनने पर वंडा परिवार ने किया सम्मान
वैर। अग्रवाल युवा महासभा भरतपुर के जिला महामंत्री पद पर श्री लोकेश अग्रवाल के मनोनीत होने पर 7 अक्टूबर को वंडा परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल महासभा भरतपुर के जिला अध्यक्ष अतुल मित्तल ने की।
समारोह में अग्रवाल महासभा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, अग्रवाल युवा महासभा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल, जिला महामंत्री राकेश मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य हेमंत गर्ग सहित वैर इकाई के पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान वैर इकाई के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अजरोदा वाले, पूर्व महामंत्री रामभरोसी वंडा, वर्तमान अध्यक्ष पप्पू राम गुप्ता, महामंत्री वैदिक गोयल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष खेमा टीडी, युवा वैर इकाई अध्यक्ष हेमंत सिंघल, पूर्व युवा इकाई अध्यक्ष दीपक कोठारी सहित राहुल सिंघल, अरविंद महाशय, लछमन सिंघल, छैल बिहारी गोयल, गिरधारी डालूं एवं वंडा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में वंडा परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया। वहीं लोकेश अग्रवाल को जिला महामंत्री बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता एवं सामाजिक गतिविधियों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया।
जय श्री अग्रसेन महाराज।