चायल: स्वास्थ्य शिविर के दौरान गरीब के घर में लगी आग, डॉ. कुश शर्मा ने खुद संभाला मोर्चा
मूरतगंज के बसेड़ी गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान एक गरीब परिवार के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें छप्पर तक पहुंच गईं। घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुश शर्मा ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए खुद मोर्चा संभाला!