भोगांव: बिछवां हंन्नूखेड़ा मार्ग पर सिमरई तालाब के पास मार्ग दुर्घटना में घायल किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत, रिपोर्ट दर्ज
गांव सिमरई निवासी रामनिवास पुत्र मिश्रीलाल ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 14 जुलाई को सुबह नौ बजे उसकी पुत्री कोमल खेतों की तरफ जा रही थी। जब वह बिछवां हंन्नूखेड़ा मार्ग पर सिमरई तालाब के पास पहुंची। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। जिसकी आगरा में इलाज के दौरान बुधवार मौत हो गई।