भोगांव: बिछवां के गांव करीमगंज में सब्जी लेने आए युवक को रसूखदारों ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस को दी तहरीर
कुरावली के गांव करनपुर निवासी अर्जुन सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की सुवह नौ बजे वह दिवलपुर से दूध देकर सब्जी लेने गांव करीमगंज आया था। तभी करीमगंज निवासी धिम्मा उर्फ लंम्बू पुत्र नरेश कश्यप बेवजह गाली गलौज करने लगा। बिरोध किया तो उसने उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।