कर्वी: भरतकूप के दुगवां गांव में पंखा चालू करते समय करंट की चपेट में आई महिला, जिला अस्पताल रेफर
भरतकूप के दुगवां गांव में बीते मंगलवार की रात्रि 11 बजे करंट की चपेट में आने से महिला अंजना पत्नी सोनू प्रसाद घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि अंजना घर में ही पंखा चालू कर रही थी ,तभी उसे करंट लग गया। वहीं शिवरामपुर के भांगा सीएचसी से रेफर किए जाने पर परिजनों ने अंजना को आज बुधवार की सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।