कर्वी: भरतकूप के गोबरिया बुजुर्ग में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गिरे, एक की मौत और एक घायल
भरतकूप के गोबरिया बुजुर्ग गांव में बीते मंगलवार की रात्रि 9 बजे बाइक सवार अखिलेश और रज्जू को पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे अखिलेश की मौत हो गई और रज्जू घायल हो गया। दोनों लोग बाइक से शिवरामपुर से गोबरिया जा रहे थे। वहीं रज्जू कानपुर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने अखिलेश के शव का आज बुधवार की दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।