कर्वी: झांसी मिर्जापुर मु०सड़क में बेड़ी पुलिया के चकमाली के पास ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की हुई मौत
झांसी मिर्जापुर मुख्य सड़क में बेड़ी पुलिया के चकमाली के पास बीते मंगलवार की रात्रि लगभग 9:50 बजे बाइक सवार लवकुश सोनी और रामसजीवन निवासीगण कालूपुर को ट्रक ने रौंद दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार शिवरामपुर से कालूपुर जा रहे थे। वहीं ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शवों का बुधवार की दोपहर 2 बजे जिला चीर घर में पोस्टमार्टम कराया है।