कर्वी: कर्वी सोनेपुर जिला अस्पताल में 24 वर्षीया प्रसूता महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप
कर्वी के सोनेपुर जिला अस्पताल में बीते मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे प्रसूता महिला 24 वर्षीया पूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतका की बीते सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 3 बजे नार्मल डिलीवरी हुई थी। परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज मे लापरवाही का आरोप लगाया है।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज बुधवार की दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।