खलीलाबाद: बखिरा थाना क्षेत्र के खुटवां गांव के रिटायर्ड दरोगा ने खाया जहरीला पदार्थ, बिगड़ी तबीयत के बाद जिला अस्पताल से BRD रेफर
बखिरा थाना क्षेत्र के खुटवां गांव निवासी 75 वर्षीय रिटायर्ड दरोगा प्रहलाद यादव पुत्र स्वर्गीय राम अवध ने शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे किन्हीं कारणों बस जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन फानन में खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।