सिरौली गौसपुर: बदोसराय सहित करीब एक दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित, एसडीएम ने अवर अभियंता के साथ किया निरीक्षण और दिए निर्देश
बीते दिनों तेज आंधी और पानी के कारण बदोसराय सहित करीब एक दर्जन गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित है। कई जगहों पर विद्युत पोल गिर गए हैं।ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने अवर अभियंता राज मौर्य के साथ निरीक्षण किया जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए।