बालोद: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 चालकों पर कार्रवाई, टैंकर और 2 पिकअप जब्त, न्यायालय ने लगाया ₹30 हजार का जुर्माना
Balod, Balod | Aug 13, 2026 गुंडरदेही पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक टैंकर और दो पिकअप वाहनों को जब्त किया था। तीनों प्रकरण न्यायालय में पेश किए गए, जहां प्रत्येक चालक पर 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। तीनों से कुल 30 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।