सासाराम शहर के महावीर क्विज एंड टेस्ट सेंटर से तैयारी कर इस बार 63 अभ्यर्थियों ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की। रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पटना से आए शिक्षक शशि शरण ने सफल अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को नौकरी के साथ मानवता और जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। संस्था के संस्थापक छोटेलाल सिंह ने भी सफल छात्रों को सम्मानित करते हुए अध्ययनरत अभ्यर्थियों को सफलता के मंत्र बताए।
Kargahar, Rohtas | Jun 7, 2026