जमुई: कोर्ट गेट पर स्पीड ब्रेकर की भरमार, 100 मीटर में 12 ब्रेकर से लोग परेशान
Jamui, Jamui | May 2, 2026 जमुई कोर्ट परिसर के पहले और दूसरे गेट के पास बनाए गए 12 स्पीड ब्रेकर राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। करीब 100 मीटर क्षेत्र में बने ऊंचे ब्रेकरों से बाइक सवार, मरीज, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार 3 बजे भी यही स्थिति बनी थी।