भरतपुर: भरतपुर में जाट समाज की हुंकार सभा में बेनीवाल आएंगे, 21 जून को नुमाइश मैदान पर होगा आयोजन
भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को आरक्षण के लिए 21 जून को भरतपुर में हुंकार सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जाट समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभा में भीड़ इकट्ठा करने के लिए जुट गए हैं। केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर होने वाली हुंकार सभा में रालोपा सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल भी आएंगे।