खलीलाबाद: बेलहर कला में दलित नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली
संतकबीरनगर के बेलहर कला थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफ व मोहम्मद आमिर को पुलिस साक्ष्य संकलन के लिए ले गई थी। पुलिस के अनुसार, लौटते समय दोनों टॉयलेट का बहाना बनाकर भागने लगे। चेतावनी के बाद भी नहीं रुकने पर पुलिस की गोली उनके पैर में लगी। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।