बसेड़ी: वन विभाग की नाक के नीचे अवैध आरा मशीनों का खेल, कार्रवाई पर उठे सवाल
Baseri, Dholpur | Jun 19, 2026 बसेड़ी तहसील और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कथित तौर पर अवैध आरा मशीनों के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना वैध अनुमति के कई स्थानों पर लकड़ी की कटाई और चिराई का काम धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में दिन-रात लकड़ी का कारोबार जारी है और बड़ी मात्रा में प