ललितपुर: नेहरू महाविद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों पर लगाए गाली-गलौज व मारपीट के आरोप, SP के नाम CO को दिया ज्ञापन व किया प्रदर्शन
नेहरू महाविद्यालय के छात्रों द्वारा कुछ दिनों से छात्रवृत्ति फ़ॉर्म के फॉर्मेट महाविद्यालय द्वारा न किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी दौरान छात्रों ने महाविद्यालय के शिक्षकों पर गाली-गलौज करने व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इसी को लेकर नेहरू महाविद्यालय गेट के बाहर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक के नाम CO सदर को ज्ञापन देकर शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।