थरथरी: प्रतापपुर मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, महिला घायल
थरथरी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मोड़ के पास गुरुवार की सुबह आठ बजे दो बाइक आमने सामने की टक्कर में बाइक पर बैठी ढिबरापर निवासी भगीरथ यादव की 45 वर्षीय पत्नी रेखा देवी जख्मी हो गयी। जख्मी के परिजन ने बताया कि बाइक से महिला गंगा स्नान करने फतुहां जा रही थी। प्रतापपुर मोड़ के समीप दो बाइक आमने सामने टक्कर हो गयी। जिससे बाइक पर बैठी महिला रेखा देवी जख्मी हो गयी।