गुना नगर: लाल परेड ग्राउंड पर SP की बेटी गौरंगिनी ने जीता लोगों का दिल, वीडियो वायरल
गुना 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर एसपी हितिका वासल अपनी नन्हीं बेटी गौरंगिनी को पुलिस की पूरी वेशभूषा और वर्दी पहनाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में लेकर पहुंची थीं। खाकी वर्दी में नन्हीं गौरंगिनी का यह मनमोहक अंदाज देखकर परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। नन्हीं परी का यह रूप देखकर लोग खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी ली।