भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू की अध्यक्षता में शनिवार को लगभग 11 बजे एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आगामी जयंती को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।