बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने सिसवा से मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सिसवा का मुकेश कुमार व राजेश कुमार है। दोनों के खिलाफ पिता उमाशंकर प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस दोनों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त कारवाई की है।