🚨पिछोर के भंवरहार नयाखेड़ा स्कूल में शिक्षक और सरपंच पति में विवाद, हाथापाई का वीडियो वायरल🚨
शिवपुरी- पिछोर संकुल के ग्राम भंवरहार नयाखेड़ा स्थित स्कूल में शिक्षक और सरपंच पति के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिक्षक नीरज गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरपंच पति पुष्पेंद्र यादव ने उनके साथ मारपीट की और चांटा मारा। वहीं सरपंच पति और ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक नीरज गुप्ता समय पर स्कूल नहीं आते और साइन करके तुरंत चले जाते हैं। आरोप है कि वे बच्चों से गाली-गलौज करते हैं और स्कूल की प्रभारी मैडम को भी परेशान करते हैं। जब सरपंच पति इसकी जांच करने स्कूल पहुंचे तो शिक्षक से उनकी झड़प हो गई देखिए वीडियो।👇👇
#Pichhore #Bhanwarhar #Shivpuri #SchoolNews #ViralVideo #MPNews