पिपरिया: लखीसराय में सड़क हादसे में पिपरिया प्रखंड, वलीपुर गांव के बाइक चालक की मौत
लखीसराय. विद्यापीठ चौक से बड़हिया जाने वाली एनएच-80 पर डीएवी स्कूल के समीप रविवार अपराह्न 5:15 बजे हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की बुलेट बाइक से टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार रवि कुमार (24) की मौके पर मौत हो गयी. वह पिपरिया प्रखंड के वलीपुर गांव निवासी आमोद साव उर्फ आमोद मोदी का पुत्र था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रक्रिया शुरू की.