ग्वालियर में होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सोमवार शाम 6 बजे जिला पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव के निर्देश पर शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना रहा।