अटरू: मोठपुर में सीएलजी बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई
Atru, Baran | Mar 29, 2025 मोठपुर थाना परिसर में शनिवार रात्रि को थानाप्रभारी मांगीलाल सुमन ने सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। बैठक में आगामी त्योहारों ईद , नववर्ष , नवरात्र , चेटीचंड , समेत त्योहारों के मध्यनजर इस बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सभी सदस्यों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने के लिए एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।